नियोजित व विशिष्ट शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता हो समाप्त
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नियोजित व विशिष्ट शिक्षकों के लिए टीईटी (टेट) यानि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। इसके लिए सरकार ठोस पहल करे। नवनियुक्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि टेट के नाम पर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे के नियोजित व विशिष्ट शिक्षक 20 सालों से सेवा दे रहे हैं। 20 वर्षों वाद टीईटी की अनिवार्यता का निर्धारण अव्यवहारिक है। इससे प्रदेश के लाखों शिक्षक पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार व सर्वोच्च न्यायालय से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- टीईटी से राहत और पुरानी पेंशन बहाली की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.