समस्तीपुर, जनवरी 4 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की पंचायत शिक्षिका हेना परवीन पर विभागीय शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। हेना परवीन द्वारा बारंबार विभागीय आदेश का उल्लंघन करने की बात बतायी गयी है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में आलमपुर कोदरिया पंचायत के पंचायत सचिव दिवाकर कुमार ने प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की पंचायत शिक्षिका हेना परवीन के नाम एक पत्र निर्गत कर रविवार को हस्तगत कराया है। जिसमें उक्त शिक्षिका को अपना शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई द्वारा निर्गत चयन पत्र, विद्यालय में जमा योगदान पत्र की छाया प्रति सह प्रमाणित, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र के साथ 7 जनवरी 2026 को पंचायत नियोजन समिति के समक्ष उपस्थित होने का आदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.