नियोजन शिविर में 58 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, 32 का हुआ चयन
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निजी संस्थान ज़ेप्टो प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया और कुल 100 रिक्त स्थानों के विरुद्ध 32 अभ्यर्थियों का पहले चरण में चयन किया। ज़ेप्टो के मानव संसाधन प्रबंधक अविनाश ठाकुर ने शिविर में मौजूद युवाओं को संस्थान में काम की प्रकृति, वेतन-भत्ते, कार्यस्थल और अन्य सेवा शर्तों की विस्तार से जानकारी दी। शिविर में कुल 58 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 32 का साक्षात्कार के बाद पहले चरण में चयन हुआ। कनीय सांख्यिकी सहायक अजय कुमार वर्मा और जिला कौशल प्रबंधक कन्हैया केशरी ने बेरोजगार युवकों को जीविका व रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि जिला नियोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.