धनबाद, सितम्बर 3 -- जमीन के बदले नियोजन और मुआवजे की मांग को लेकर पूर्वी झरिया क्षेत्र कार्यालय के समक्ष बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। प्रबंधन के साथ दो दौर की वार्ता बेनतीजा रहने से गतिरोध कायम है। वर्ष 1996 में भौरा चंदन परियोजना के लिए मोहलबनी मांझी बस्ती निवासी रूपलाल मांझी की 5 एकड़ जमीन बीसीसीएल ने ली थी। आरोप है कि करमु मुर्मू द्वारा दी गई फर्जी वंशावली के आधार पर चार लोगों को गलत तरीके से नौकरी दे दी गई। यूनियन नेता सबूर गोराई ने कहा कि बार-बार नोटिस के बाद भी कर्मी द्वारा जमीन का निबंधन न करना फर्जीवाड़े को साबित करता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष बीसीकेयू का धरना दूसरे दिन भी जारी उन्होंने इन कर्मियों को बर्खास्त कर रूपलाल के आश्रितों को नौकरी देने ...