नियोजन व पुनर्वास की मांग पर उपायुक्त आवास का घेराव
बोकारो, जुलाई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल में नियोजन, पुनर्वास और झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उपायुक्त आवास का अनिश्चितकालीन घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में विस्थापित, स्थानीय युवक-युवतियां तथा महिलाएं शामिल हुईं। मोर्चा के केंद्रीय सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि संगठन विस्थापितों, स्थानीय लोगों और झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने सभी विस्थापितों और स्थानीय लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा ने कहा कि उनकी हर सांस झारखंड आंदोलनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.