नियोजन मेले में 500 अभ्यर्थियों का चयन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार गौरव ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक (नियोजन) अश्वजीत पराशर, राजकीय आईटीआई के प्राचार्य परमेश पराशर, नियोजन पदाधिकारी शिखा राय मौजूद रहीं।पहली बार अभ्यर्थियों की नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कराई गई। मेले में 30 प्रतिष्ठित कंपनियों एवं नियोक्ताओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग, उद्योग विभाग, जन शिक्षण संस्थान, आरसेटी सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। मेले के दौरान विभिन्न पदों के लिए 500 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.