सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बुधवार को आयोजित एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला उम्मीदों का बड़ा मंच साबित हुआ। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित इस मेले में 21 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां 2100 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। मेले में 600 युवाओं ने बायोडाटा जमा किया, जिनमें से 410 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया और 250 युवाओं का मौके पर चयन कर लिया गया। इससे पहले नियोजन मेले का उद्घाटन डीएम रिची पांडेय व जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अक्षयवट स्टेडियम में आज लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी-सह-नोडल पीएम अजय सहित कई ...