मुंगेर, अप्रैल 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुंगेर परिसर में सोमवार को आयोजित विशाल नियोजन मेले में प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस गरिमामय कार्यक्रम में देश की दो बड़ी कंपनियों टाटा बिजली उपकरण और होंडा दुपहिया वाहन ने भाग लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद संस्थान की कुल 41 प्रशिक्षणार्थियों का चयन इन प्रतिष्ठित कंपनियों में किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके परिवारों और संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य पवन कुमार ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा, आज हमारे लिए गर्व का दिन है। टाटा और होंडा जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा 41 प्रशिक्षणार्थियों का चयन...