नियोजन कैम्प में 34 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए हुआ चयन
हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- जिले के रोजगार इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय के द्वारा सोमवार को कार्यालय परिसर में नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। निजी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई 50 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 37 अभ्यर्थी नियोजन कैंप में शामिल हुए। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 34 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्ग दर्शन में रोजगार दिलाने के लिए जगह-जगह नियोजन कैम्प लगाए जा रहे हैं। बताया गया कि जिला प्रशासन के स्तर से युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
नियोजन प्रक्रिया कैम्प का संचालन जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने किया। नियोजन कैंप में निजी क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.