बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में निजी कंपनी जेप्टो के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए 200 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 68 अभ्यर्थियों ने कैंप में भाग लिया। इनमें से साक्षात्कार के उपरांत 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष की ओर से उपस्थित बेरोजगार युवकों को कॅरियर एवं रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय की ओर से जिले के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है। इसमें बिहार एवं अन्य राज्यों के निजी क्षेत्र के नियोजकों को आम...