नियोजन के आश्वासन पर चक्का जाम आंदोलन समाप्त
धनबाद, जून 24 -- एएमपी कोलियरी के कर्मी तुलेश्वर नोनियां के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर परिजनों का चक्का जाम आंदोलन 25 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर दो बजे समाप्त हो गया।
संवाद और सहमति बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू की मौजूदगी में बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन, परिजन और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में नियोजन समेत कई बिंदुओं पर सहमति बनी। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि कंपनी नियमों के तहत तत्काल नियोजन संभव नहीं है, लेकिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा होने के बाद 90 दिनों के भीतर नियोजन प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।
आवश्यक कागजात और भुगतान साथ ही आवश्यक कागजात जमा करने पर अन्य देय राशि का भुगतान भी कंपनी नियमों के अनुसार योग्य आश्रित को शीघ्र करने की बात कही गई। लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.