नियोजन की मांग को लेकर शव के साथ किया प्रदर्शन
धनबाद, जून 15 -- बरोरा क्षेत्र के साइलो प्लांट में कार्यरत शंकर मिस्त्री (52) का निधन रविवार की शाम 3.30 पर सेंट्रल अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान हो गया। इसके बाद शंकर के परिजन शव लेकर शाम के 6 बजे एएमपी कोलियरी कार्यालय के गेट पर पहुंच गए और वहां शव रखकर धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया। एटक के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रहे परिजन आश्रित पुत्र राहुल को तत्काल नियोजन और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। स्थानीय जीएम केके सिंह द्वारा सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर नियोजन देने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और लगभग ढाई घंटे बाद रात 8.30 बजे वहां से शव लेकर घर गए। यह भी पढ़ें- मिस्त्री की मौत के बाद ठेकेदार के घर पर शव रखकर प्रदर्शन मृतक का पैतृक घर बरोरा थाना क्षेत्र के सिंदुआटांड़ गांव है। साइलो प्लांट में मेकेनिकल फिटर पद पर कार्यरत था। 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.