लखनऊ, सितम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यह भी पढ़ें- पैसे मांगेगा तो जेल में सड़ेगा, शिक्षकों को अप्वाइंटमेंट लेटर देते समय CM योगी ने किसे दी चेतावनी? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारदर्शी ढंग से नियुक्ति पाए 3567 प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए यह भरोसा दिलाया कि तैनाती में भी उनसे कोई एक पैसे की घूस नहीं ले पाएगा। योगी ने दो टूक कहा कि नियुक्ति पाने वालों से तैनाती में घूस मांगने वाले प्रबंधकों को जेल में सड़ना पड़ेगा। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रधानाचार्य व शिक्षक को कठिनाई न हो। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अनशन पर बैठे छात्रों को बड़ी राहत, NCTE को पत्र लिखेगी योगी सरकारनियुक्ति पत्र वितरण समारोह मंगलवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह म...