बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया। शहर के बापू भवन टाउन हाल में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहतवार के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव तथा जिला कोषाधिकारी आनंद दुबे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें जनपद के अलावे बिहार से भी राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के पहुंचे सदस्यों को सम्मानित किया गया। आयोजक विनय कुमार यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में दहेज रहित विवाह के लिए लोगों को जागरुक करना है। इस मौके पर राम सकल गिरी, जय राम सिंह, विनोद यादव, अर्जुन राणा, कंचन भारती, बलिराम प्रजापति, सईद अंसारी, अनीता राजभर, नन्हें लाल मौर्य, विवेकानंद चौरसिया, जितेंद्र प्रजापति आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.