सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित एक्स-रे टेक्निशियन और होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे।विधायक श्यामधनी राही ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का भी उल्लेख किया। विधायक विनय वर्मा ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि वे जहां भी तैनात हों, पूरी निष्ठा से सेवा करते हुए जिले का नाम रोशन करें। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: गोवंश की सेवा से दिया संवेदन...