बुलंदशहर, जून 3 -- जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा हाल ही में कराई गई आंगनबाड़ी भर्ती में सहायका एवं आंगाबबाड़ी कार्यकत्रियों ने नियुक्ति पत्र पाकर भी विभाग में अपना योगदान नहीं दिया है। 16 ब्लॉकों से आई रिपोर्ट में करीब 25 आंगनबाड़ी एवं सहायिका शामिल हैं। बताया गया कम मानदेय होने के कारण इन्होंने ज्वाईन नहीं किया है। विभाग द्वारा अब इन्हें हटाकर दूसरी वरीयता में आ रही महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। लंबे समय से चल रही इस मनमानी और लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अब इन सभी कार्यकत्रियों को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले में बड़े स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती निकाली गई थी। करीब 400 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरि...