गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर नोडल मास्टर ट्रेनिंग से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद के 15 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए चयनित 26 अध्यापिकाओं व अन्य कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, मंडल शिक्षा निदेशक (बेसिक) संगीता सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने वितरित किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज कुमार सिंह व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विवेक जायसवाल भी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों में नई नियुक्तियों से छात्राओं को बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.