मेरठ, मार्च 30 -- मेरठ, संवाददाता। विकास भवन सभागार में जनपद की 300 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकत्रियों में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। यूपी के मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीन डिजाइन का प्रस्तुतीकरण, नए भवनों का लोकार्पण और बाल विकास परियोजना अधिकारियों के शिलान्यास कार्यक्रम को सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र गगोल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद की 158 मुख्य सेविकाओं को विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए मोबाइल फोन भी वितरित किए। उन्होंने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके दायित्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.