बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया, संवाददाता। जिले में बाल विकास परियोजनाओं के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में हुई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेलहरी, मनियर और रेवती ब्लाक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। पारदर्शिता के लिए एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव प्रदर्शित भी किया गया।इस दौरान बेलहरी से 44, मनियर से 55 तथा रेवती ब्लाक से 55 (कुल 154) अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इसके अलावा मनियर ब्लाक में शिकायत मिलने पर चार तथा रेवती ब्लाक से एक कार्यकत्री को 'होल्ड' पर रखा गया। डीएम ने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.