प्रयागराज, मार्च 12 -- नियुक्ति के दो साल बाद भी करीब 140 शिक्षकों को स्थायीकरण का इंतजार प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में लगभग दो वर्ष पूर्व नियुक्त किए गए करीब 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों का अभी तक स्थायीकरण नहीं किया गया है, जबकि उनकी परिवीक्षा अवधि पूरी हो चुकी है। इस मुद्दे को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह ने शासी निकाय को कई बार पत्र और अनुस्मारक भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।प्रो. सिंह ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परिवीक्षा अवधि एक वर्ष निर्धारित की है और इसी आधार पर विश्वविद्यालय तथा अन्य महाविद्यालयों में प्राध्यापकों का स्थायीकरण भी किया जा चुका है। इसके बावजूद इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नियुक्त प्राध्यापकों का स्थायीकरण लंबित रहने से उनमें असंतोष और मानस...