पटना, दिसम्बर 17 -- स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ वर्ष पहले नियुक्ति किये गये 19 आयुष चिकित्सकों को योगदान देने की स्वीकृति दी है। इन चिकित्सकों के द्वारा विभाग से आग्रह किया गया था। इन सभी ने शुरू में अपना योगदान नहीं दिया था। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग से राय-विमर्श के बाद उन्हें योगदान करने की अनुमति दी गई है। सामान्य प्रशासन ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा की वैद्यता सामान्यत: एक वर्ष की होती है। परन्तु, अभी तक इनकी नियुक्ति का आदेश निरस्त नहीं किया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिनों के अंदर इन्हें योगदान करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...