नियुक्ति की मांग को लेकर मंत्री योगेंद्र से मिले महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी
बोकारो, जून 16 -- कसमार। महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति को लेकर झामुमो नेता एवं गर्री के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार के नेतृत्व में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की। अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन संख्या 13/2023 के तहत आयोजित परीक्षा में सफल होने के बाद उन्होंने दस्तावेज सत्यापन समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसके बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है। उनका कहना है कि भर्ती के अंतिम चरण में शैक्षणिक योग्यता को लेकर आपत्ति उठाकर नियुक्ति रोक दी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि मामले में उच्च न्यायालय भी उनके पक्ष में निर्णय दे चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.