नियामत का बरेली हॉस्टल फुटबॉल टीम में चयन, नगर पंचायत ने किया सम्मानित
देवरिया, जून 28 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पथरदेवा के होनहार खिलाड़ी नियामत अंसारी का सरकारी कोटे से बरेली के हॉस्टल की फुटबॉल टीम में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। चयन के बाद शनिवार को प्रथम आगमन पर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। नियामत बचपन से ही फुटबॉल खेल के प्रति रुचि रही। उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। खेल के साथ वह पढ़ाई में भी मेधावी छात्र रहे हैं।चेयरमैन ने कहा कि कहा कि नियामत ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। यह भी पढ़ें- टी-20 बिहार अंडर-19 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.