शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। नियामतपुर मोड़ से जीआसी तिराहे तक जर्जर हो चुकी सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। एनएचएआई ने मरम्मत के लिए पैसे ट्रांसफर करने को बैंक डिटेल पीडब्ल्यूडी से ले लिया है। इस हफ्ते तक पैसा ट्रांसफर होने की उम्मीद है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी काम शुरू कराएगा। जानकारी के अनुसार, एनएचएआई इस सड़क के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करेगा। इसके लिए बैंक डिटेल भी पीडब्ल्यूडी द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। धनराशि ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता एमके पाल ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर-कोरानसराय-इटाढ़ी, सरेंजा सड़क परियोजना से लाखों लोगों को फायदा जल्द ही कार्यदायी संस्था का चय...