शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- भावलखेड़ा। मंगलवार शाम ग्राम पंचायत नियामतपुर में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक हुई। अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने की। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त डीजे, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त एडीजे और एसपी सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस मौजूद रहे। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव आयोग के समक्ष रखे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान समेत करीब 100 ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने रखीं क्षेत्रीय समस...