लखनऊ, दिसम्बर 12 -- (हिन्दुस्तान असर) - पावर कॉरपोरेशन सिंगल फेज उपभोक्ताओं से 6,016 रुपये ले रहा है दाम - आयोग की प्रस्तावित दरों से लगा पावर कॉरपोरेशन को झटका लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दामों पर नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को बड़ा झटका दिया है। नियामक आयोग ने इन मीटरों का दाम 2800 रुपये तय किया है, जिसके लिए फिलहाल पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं से 6,016 रुपये वसूल रहा है। नियामक आयोग इन प्रस्तावित दरों पर सुनवाई करके जल्द ही दरों को अंतिम रूप देगा। आपके अखबार 'हिन्दुस्तान' ने आठ, दस और 11 नवंबर को सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित करके मीटर के दामों की वसूली और बिना खरीद के स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के साथ ही नए कनेक्शन देने पर सवाल उठाए थे। बिना खरीद के मुद्दे पर 13 नवंबर को नियामक आयोग साफ कर चुका है कि रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन से...