देहरादून, मार्च 17 -- एमकेपी पीजी कॉलेज में मंगलवार को स्पीक मैके के तत्वावधान में महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर घराने के सूफी कव्वाल शाहिद सामी नियाजी, नियाजी बंधुओं ने कव्वाली की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से छात्रों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने श्लोक प्रस्तुत कर संपूर्ण वातावरण को संगीतमय कर दिया। इसके बाद छात्राओं ने कलाकारों से उनकी सूफी गायकी और संगीत से संबंधित विषयों पर संवाद किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरिता कुमार, संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ आरती सिसोदिया, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शारदा सहगल अन्य अध्यापिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.