रिषिकेष, जनवरी 13 -- वीरभद्र मंदिर के नजदीक नियम विरूद्ध बनी एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत पर एमडीडीए का बुलडोजर है। एसडीएम और प्राधिकरण के उप सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले भी प्राधिकरण की टीम क्षेत्र में दर्जनों निर्माणाधीन भवनों को नक्शा पास नहीं होने के चलते सील कर चुकी है। जबकि कुछ भवनों का नक्शे से विपरित हिस्सा भी ध्वस्त किया जा चुका है। एसडीएम के इस आदेश से नियम को ताक पर रखकर निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने बताया कि निर्माण को लेकर शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में यह सामने आया कि बहुमंजिला भवन के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई है, जिसके चलते यह आदेश जारी किया गया है। बताया कि 20 जनवरी को निर्माणाधीन भवन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.