मिर्जापुर, मई 8 -- जिगना,मिर्जापुर। क्षेत्र के बभनी भुजौता गांव में गुरुवार को चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए काश्तकारों ने पंचायत भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से चक निर्धारण करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि चकबंदी समिति में भूमिहीन महिला को सदस्य बनाया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि जमीन की मालियत का निर्धारण सही तरीके से नहीं किया गया है। कई उपजाऊ जमीनों को उड़ान चक में बदल दिया गया, जबकि मकानों तक पहुंचने के लिए चक मार्ग का भी आवंटन नहीं किया गया। आरोप लगाया कि गांव से दूर रहने वाले लोगों को मकानों के पास चक आवंटित कर दिए गए हैं, जिससे गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.