नियम विरुद्ध प्रवेश पर होगी सख्त कार्रवाई, क्षेत्रीय सचिव ने जारी किए निर्देश
बरेली, जून 30 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली-मुरादाबाद की क्षेत्रीय सचिव रेखा दिवाकर ने बरेली व मुरादाबाद मंडल के सभी प्रधानाचार्यों को वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रवेश, परीक्षा शुल्क, ऑनलाइन विवरण अपलोड व संशोधन संबंधी निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय सचिव ने स्पष्ट किया है कि केवल मान्य विषयों में ही प्रवेश दिए जाएं और सभी आवेदन नियमानुसार अग्रसारित हों। एक विद्यार्थी एक ही माध्यम (संस्थागत या व्यक्तिगत) से परीक्षा देगा। शासनादेश के अनुसार कक्षा 10 व 12 में 10 से अधिक बाह्य छात्रों का प्रवेश डीआईओएस की पूर्व अनुमति के बिना नहीं होगा तथा प्रत्येक कक्षा या खंड में अधिकतम 60 छात्र ही होंगे। नियमों के विपरीत प्रवेश या ऑनलाइन विवरण अपलोड करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.