कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सेवरही विद्युत वितरण खंड एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप के घेरे में है। इस बार मामला तरयासुजान सबस्टेशन के अंतर्गत तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग पर बाकखास (गंडक नहर पर पुल के बगल में) 11केवी के डबल पोल पर 25 केवी ट्रांसफार्मर की कथित अवैध शिफ्टिंग से जुड़ा है। एक्सईएन सेवरही और एसडीओ तमकुहीराज पर मिलीभगत कर बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति, विधिवत इस्टीमेट और निर्धारित प्रक्रिया/नियमावली का पालन किए विद्युत खंभों और लाइनों को हटाने और शिफ्ट करने का आरोप लगा है।बताया जाता है कि कुछ दिन पहले इसी वितरण खंड में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर सरकारी उपकरण लगाने के आरोप में एक्सईएन ने जेई तमकुही के खिलाफ रिपोर्ट भेजकर उन्हें निलंबित कराया था। यह भी पढ़ें- लाइन जोड़ने के एवज में पैसा मांगने का ऑडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.