लखनऊ, मई 23 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने प्रबंधन को पत्र लिखकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सुरक्षा और नियम विरुद्ध छंटनी पर गहरा रोष जताया है। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि 15 मई 2017 के आदेशों का उल्लंघन कर अनुभवी कर्मचारियों को हटाया गया है, जिससे मौजूदा स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अकुशल श्रमिकों से एचटी-एलटी लाइनों पर काम कराने के कारण बीते एक माह में 26 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 15 कर्मचारियों की मौत हो गई। संघ ने मांग की है कि हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए, प्रत्येक फीडर पर पूर्ण गैंग की तैनाती हो, और मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही घायलों के कैशलेस इलाज और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। उन्होंने बताया कि यदि व...