मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। मंडल के अमरोहा में बिना राजस्व विभाग की एनओसी के चकरोड में होटल का नक्शा पास करवाकर होटल-बैंक्वेट निर्माण करने की शिकायत मंडलायुक्त से की गई है। इस मामले में मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकयातकर्ता फरहान ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नियम विरुद्ध नक्शा पास करवाने में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत है। शिकायत में कहा गया है कि रजबपुर के गाटा संख्या 350, 351, 352, 353 और शहबाजपुर कला के गाटा संख्या 629, 630, 631 पर संयुक्त रूप से परवेज और शहनाज की ओर से मानचित्र पास करवाया गया। इसमें यह तथ्य छिपाया गया कि दोनों गांवों के गाटों को विभाजित करने वाले चकमार्ग गाटा संख्या 349 राजस्व ग्राम रजबपुर को छिपा लिया गया। इसमें खास बात यह है कि राजस्व विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई बल्कि दोनों ग्राम पंचायतों के ...