गाजीपुर, अप्रैल 18 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोविन्द (भिटवा) गांव निवासी 39 वर्षीय राजनाथ सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय सामा यादव कुछ समय से राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन पर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने का दबाव बना रहा था। गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा तो राजनाथ यादव ने शुक्रवार को गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने मातहतों को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों व्यक्ति को समझाया और सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतारा। यह भी पढ़ें- एसएसपी से शिकायत करने पर युवक के साथ मारपीट थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद...