उन्नाव, अप्रैल 19 -- उन्नाव, संवाददाता। नियम विपरीत भुगतान करने पर 11 सचिवों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इन सचिवों ने शासनादेश का पालन न करके पंचायत भवन के बाहर से 17.14 लाख का भुगतान कर दिया। जिस पर डीपीआरओ ने यह कार्रवाई करके आगे ऐसा करने पर निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी।मार्च माह के भुगतान की पंचायतीराज विभाग से समीक्षा होने पर यह अनियमितता सामने आई। समीक्षा में पता चला कि आठ ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों में शासनादेश का ख्याल नहीं रखा गया और अनयिमित ढंग से 17 लाख 14 हजार 197 रुपये का भुगतान ग्राम सचिवालयों के कंप्यूटर से न करके पंचायत सचिवों ने प्रधानों की मिलीभगत से दूसरी जगहों (जन सुविधा केंद्रों या नेटकैफे) से कर दिया। डीपीआरओ ने गेटवे के बाहर से भुगतान करने वाले 11 सचिवों का वेतन इंक्रीमेंट रोक कर जवाब तलब किया है। डीपीआरओ आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.