गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि बाजार समिति परिसर में प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में गोवंशीय पशुओं के क्रय-विक्रय को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। हाल के दिनों में हुई छापेमारी, प्राप्त सूचनाओं एवं समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई है कि इस हाट में बड़ी संख्या में बछड़े, बैल, बूढ़े, अशक्त एवं बीमार पशुओं का क्रय विक्रय हो रहा है। उनके संबंध में वध के उद्देश्य से अवैध व्यापार एवं परिवहन की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए दो टूक कहा कि नियम न माने तो बाजार समिति में गोवंशीय व्यापार पर रोक लगा दी जाएगी। एसडीएम ने बुधवार को कृषि बाजार समिति कार्यालय पहुंचकर जिला पशु पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह एवं पणन सचिव राजीव रंजन सहित संबंधित के साथ बैठक की। बैठक ...