पटना, दिसम्बर 15 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा, 2017 बैच के अधिकारी आरिफ अहसन ने सोमवार को राज्य परिवहन आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर परिवहन सचिव राज कुमार, अपर सचिव प्रवीण कुमार सहित विभाग के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सचिव ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि परिवहन विभाग की योजनाओं और सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी। वहीं राज्य परिवहन आयुक्त ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली। कहा कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा एवं वाहनों के परमिट संबंधी कार्यों में तेजी लाना प्राथमिकता होगी। प्रवर्तन के क्षेत्र में ठोस एवं सशक्त कदम उठाए जाएंगे। ओवरलोडिंग, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.