संभल, जुलाई 7 -- राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए लेन ड्राइविंग और ओवरटेकिंग के स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात को व्यवस्थित रखना है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आती है। संभल-मुरादाबाद हाईवे पर वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। न लेन अनुशासन का पालन हो रहा है और न ही सुरक्षित ओवरटेकिंग के नियमों का। हिन्दुस्तान टीम ने मंगलवार को दोनों हाईवे पर पड़ताल की तो सामने आया कि अधिकांश वाहन चालक बाईं लेन छोड़कर लगातार दाहिनी लेन में ही सफर करते मिले। कई स्थानों पर बाईं लेन लगभग खाली दिखाई दी, जबकि दाहिनी लेन पर छोटे-बड़े वाहन कतार में तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आए। ऐसे में पीछे से आने वाले तेज गति के वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी होती है और दुर्घटना ...