फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 10 -- फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नवाबगंज पुलिस ने मुख्य चौराहे पर अभियान चलाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जहां बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए दर्जनों चालान काटे, वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान सुरक्षित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि लोग दंड के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। इस दौरान उपनिरीक्षक गीतम सिंह, कांस्टेबल हर्षित चौहान व किरन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...