महाराजगंज, मार्च 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में ओवरलोड वाहनों व यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एएसपी सिद्धार्थ के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों व चालकों में हड़कंप मच गया। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुल 14 वाहनों को सीज कर दिया। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना जरूरी कागजात और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 14 वाहनों को पकड़कर सीज करने की विधिक कार्रवाई की गई। एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.