किशनगंज, मार्च 13 -- किशनगंज। जिले के सरकारी विद्यालयों में 12 से 18 मार्च तक आयोजित हो रही वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की गाइडलाइन की खुलकर अनदेखी की जा रही है। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए नियमों को कई स्कूलों में ताक पर रख दिया गया है। स्थिति यह है कि जिस विद्यालय में परीक्षा हो रही है, वहीं के शिक्षक वीक्षण कार्य करते पाए गए, जबकि नियम के अनुसार दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त कर वीक्षक बनाया जाना अनिवार्य है लेकिन किशनगंज में अधिकांश सरकारी विद्यालयों में एचएम, शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारियो के मेल से इस गाइडलाइन की खुलेआम खिल्ली उड़ाई जा रही है। वार्षिक परीक्षा में गाइड लाईन का पालन नहीं, कटघरे में शिक्षा विभागताजा मामला किशनगंज सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोघापार का है, जहां वार्षि...