सीतामढ़ी, मार्च 31 -- सीतामढ़ी,। जिले में सोमवार को ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर चला सघन अभियान सुरसंड से लेकर बेलसंड तक चर्चा का विषय बना रहा। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। दिनभर चले अभियान में करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला मोटर यान निरीक्षक राजेश राय के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, इंश्योरेंस, फिटनेस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की बारीकी से जांच की गई। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.