गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर शोर मचाने वाली और साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने डंडा चला दिया है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरुग्राम पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले इन बाइकर्स से करोड़ों में जुर्माना वसूलने की तैयारी कर ली है। यातायात पुलिस द्वारा एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 885 चालान कर 88 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साइलेंसर में बदलाव कर पटाखा आवाज निकालना और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कुछ दुपहिया वाहन चालक अपनी बाइक में साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ कर प्रेशर हॉर्न या पटाखा जैसी आवाज निकालते हैं। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण होता है, बल्कि सड़कों पर चल रहे अन्य चालक और बुजुर्ग-बच्चे भी अचानक आने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.