धनबाद, मई 24 -- जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 1,115 वाहनों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हुई। एक मई से 15 मई के बीच विशेष अभियान चला कर इन वाहन चालकों से 18.32 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। हेलमेट, प्रदूषण, बीमा और फैंसी नंबर प्लेट पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई। धनबाद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर धनबाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने, लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। एक पखवारे में प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं रखने वाले 516 वाहनों पर कार्रवाई हुई। यह भी पढ़ें- यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 150 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई वहीं बीमा दस्तावेज नहीं रहने पर 205, हेलमेट का उपयोग नहीं क...