नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गुरुवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 7,210 वाहनों के चालान किए गए। छह वाहनों को जब्त किया गया। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेलमेट न लगाने पर 3041, तेज गति में गाड़ी चलाने के कारण 457, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने के कारण 42 और प्रेशर हॉर्न की वजह से 52 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा सेक्टर-25ए स्थित सर्विस रोड और मेट्रो अस्पताल सेक्टर-11 मार्ग पर लोगों व बस,ऑटो और टेंपो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत नो पार्किंग के कारण 790 और गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 492 गाड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.