नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा। यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने रविवार को 6819 वाहनों के चालान किए। हेलमेट नहीं पहनने पर 2693, तेज गति से चलने पर 401, लाल बत्ती जंप करने पर 243, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 368 वाहनों के चालान किए। विपरीत दिशा में चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे 319 वाहनों के चालान किए गए। कागजात नहीं होने पर 7 वाहनों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...