नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में नियमों के उल्लंघन पर बीते वित्तीय वर्ष में पहले के मुकाबले यात्री वाहन मालिकों से 1.56 करोड़ रुपये यानि 35 फीसदी से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स भी पहले की तुलना में 1.6 करोड़ रुपये ज्यादा वसूला गया है। विभाग ने बुधवार को यह जानकारी जारी की है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नियमों का उल्लंघन कर दौड़ते वाहनों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6.09 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहनों का टैक्स 3.69 करोड़ रुपये जमा किया गया। वहीं, इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 4.53 करोड़ रुपये जुर्माना जमा कराया गया था। वाहनों का जमा किया गया कर 2.93 करोड़ रुपये था।एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि इनमें बसें, मिनी बसें और अन्य सवारी वाहन शामिल थे। अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.