नियम तोड़ने पर 12 बसों समेत 54 वाहनों के चालान
देहरादून, जून 27 -- परिवहन विभाग ने आईएसबीटी से लच्छीवाला, सहारनपुर मार्ग और आशारोड़ी रूट पर विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का पालन नहीं करने पर 12 बसों समेत 54 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बाहरी राज्यों की बसों और यात्री वाहनों के सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। जांच में गंभीर कमियां मिलने पर 4 बसों समेत 12 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और फिटनेस संबंधी खामियां मिलने पर दो बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। कार्रवाई में एआरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून रत्नाकर सिंह, एआरटीओ विकासनगर अनिल सिंह नेगी, परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पन्त और अनुराधा पन्त शामिल रहे। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.