नोएडा, जून 9 -- नोएडा। जिले में मंगलवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 5094 वाहनों के ई-चालान किए गए और 19 वाहनों को जब्त किया गया। इसमें यातायात पुलिसकर्मियों ने 2208 चालान और आईएसटीएमएस कैमरों से 2886 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट 2151 और तेज गति में वाहन चलाने के कारण 498 वाहनों के ई चालान किए गए। सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन मार्ग पर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...