मधुबनी, मई 8 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। नगर निगम क्षेत्र में तेजी से भवन निर्माण हो रहा है,लेकिन अधिकतर लोग भवन निर्माण नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक भवन नक्शा पास कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके बावजूद शहर में बड़ी संख्या में ऐसे मकान और व्यावसायिक भवन बन रहे हैं, जिनमें निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में केवल 18 नक्शे प्राप्त हुए थे, जिनमें 12 को स्वीकृति मिली। वहीं वर्ष 2022-23 में 92 में से 77 नक्शे पारित किए गए। वर्ष 2023-24 में यह संख्या सबसे अधिक रही, जब 179 आवेदन प्राप्त हुए और 167 नक्शों को मंजूरी दी गई। वर्ष 2024-25 में 151 में से 132 तथा वर्ष 2025-26 में अब तक 120 में से 109 नक्शे स्वीकृत किए गए हैं। नगर आय...